ICMR - NICED


ICMR-National Institute of Cholera and Enteric Diseases

आई सी एम आर - राष्ट्रीय कॉलरा और आंत्र रोग संस्थान

Department of Health Research, Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार

विभागसमूह

जैव सूचना विज्ञान

Bioinformatics

जैव सूचना विज्ञान एक अंतःविषय क्षेत्र है जिसमें आण्विक जीवविज्ञान और आनुवंशिकी, कंप्यूटर विज्ञान, गणित और सांख्यिकी मुख्य रूप से शामिल हैं। तथ्य से भरपूर तथा बड़े पैमाने पर जैविक समस्याओं को, एक संगणना के दृष्टिकोण से संबोधित किया जाता है। सार्वजनिक ज्ञान क्षेत्र के अंतर्गत जीनोम अनुक्रमों की बड़ी संख्या की उपलब्धता के साथ साथ जैव सूचना विज्ञान विधियों का उपयोग, जीनोम अनुक्रमों की विशेषताओं, कार्य, संरचना या विकास को समझने के लिए किया गया है।

हमारा प्रभाव क्षेत्र मानव रोगजनकों के जीनोम अनुक्रमों का विश्लेषण है। अनुक्रम तथ्य के विश्लेषण में होमोलोग्स की पहचान, एकाधिक अनुक्रम संरेखण, अन्वेषण अनुक्रम प्रतिमान, और विकासवादी विश्लेषण के सुराग के लिए डीएनए और प्रोटीन अनुक्रम शामिल किये जाते हैं |

हम प्रोटीन संरचनाओं (द्वितीयक और तृतीयक) तथा उसके कार्य एवं संरचनात्मक संरेखण से संबंधित समस्याओं का विश्लेषण और भविष्यवाणी भी करते हैं। जीन नियामक संजाल, उपापचयी मार्ग, और प्रोटीन-प्रोटीन अंतरक्रिया संपर्क सदृश्य जैव वैज्ञानिक संजालो का ग्राफ के रूप में मॉडल तैयार किया जाता है और रेखांकन (ग्राफ), सैद्धांतिक दृष्टिकोण का उपयोग बड़े पैमाने के संजाल का निर्माण और विश्लेषण जैसे समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है।